Bareilly News

बरेली : सावन का पहला सोमवार कल, एडीजी ने दौराकर दिये कांवरियों और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

BareilllyLive. कल सावन का पहला सोमवार है। नाथ नगरी बरेली में कांवरियों का सैलाब उमड़ेगा। कांवरियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने शनिवार शाम मन्दिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बता दें कि श्रावण मास में सनातन हिन्दू धर्मावलम्वी अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर उनका जलाभिषेक करते हैं। लोग हरिद्वार व कछला से कांवर में जल लाकर भगवान शिव को चढ़ाते हैं। शनिवार को एडीजी ने पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ श्रावण मास व कॉवर यात्रा के दृष्टिगत धोपेश्वर नाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, वनखण्डी नाथ और पशुपतिनाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर कांवर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। साथ ही अन्य श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करने पड़े इसके लिए पुलिस की तैयारियों की समीक्षा भी की।

एडीजी पुलिस ने दिये ये निर्देश-

1- मन्दिरों में लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों से कावंड यात्रा एवं श्रद्वालुओं पर सुरक्षार्थ 24 घण्टे निगरानी की जाये।

2- महिला श्रृद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाये।

3- बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं के वाहनों को खडे करने हेतु अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

4- मन्दिर परिसर में अन्य विभागों के साथ मिलकर पेयजल, सड़क पर जलभराव आदि का निरीक्षण कर लिया जाये तकि कॉवड़ियों व श्रृद्धालुओं को कोई समस्या न हो।

5- मन्दिरों के पास पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसबल नियुक्त किया जायें जिससे आमजन को आवागमन में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

6- मन्दिरों में आने जाने वाले मार्ग की मरम्मत हेतु सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य समय से पूर्ण करा लिया जाये।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago