अखंड सौभाग्य के लिए करें वट-सावित्री की पूजा

बरेली। सनातन धर्म में ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी से ज्येष्ठ अमावस्या तक तीन दिनी अखंड पातिव्रत्य (सुहाग की दीर्घायु) कामना के लिए वट सावित्री व्रत की परंपरा है। वट सावित्री व्रत कोई भी स्त्री कर सकती है। इस बार यह व्रत पर्व 15 से 17 मई तक पड़ रहा है। इसमें त्रयोदशी का व्रत 15 को, चतुर्दशी का 16 को अमावस्या का 17 किया जाएगा। इसका पारन 18 को सुबह 9.15 बजे के बाद ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा लगने पर होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश पवन के अनुसार विशेष इस बार ज्येष्ठ अमावस्या दो दिन है। इसमें 17 को श्राद्ध की व 18 को स्नान दान की अमावस्या है। 18 को ही 9.14 के बाद प्रतिपदा लग रही है। इस तिथि पर ही सोमवती अमावस्या का संयोग, अपने आप में अद्भुत फल देने वाला होता है।

व्रत विधान – ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी को प्रात: स्नानादि के उपरांत हाथ में जल, अक्षत, सुपारी आदि लेकर पति की दीर्घायु कामना से वट सावित्री व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसमें तीन दिनी उपवास का संकल्प किया जाता है। सामथ्र्य न होने पर त्रयोदशी की रात भोजन, चतुर्दशी को एक बार फलाहार ल अमावस्या को उपवास कर प्रतिपदा को समापन किया जाता है।

पूजन अनुष्ठान – शास्त्र सम्मत है कि वट वृक्ष के मूल में ब्रहम , मध्य में श्रीहरि एवं अग्र भाग में भगवान शिव का निवास है। इस तिथि विशेष पर वट वृक्ष की छांव में सावित्री-सत्यवान व यमराज का पूजन किया जाता है। व्रती स्त्रियां प्रात:काल नित्य कर्म से निवृत्त हो जल कलश लेकर वट वृक्ष पर जल अर्पित करती हैं। वट वृक्ष के तने पर रोली-चंदन का टीका कर चावल, चना, गुड़ अर्पित करना चाहिए। मिट्टी से बने सावित्री-सत्यवान व यमराज की प्रतिमाओं पर चंदन-रोली लगाकर विधिवत पूजन करना चाहिए। वट वृक्ष के तने में चारो ओर कच्चे सूत के धागे को हल्दी में रंग कर सात या नौ बार परिक्रमा करते हुए लपेटने का विधान है। सावित्री व्रत कथा भी कही या सुनी जाती है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago