लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह और बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज कराने को भाजपाइयों ने घेरा थाना

थाना आंवला में मौजूद पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना व अन्य। (इन्सेट में अकबर और किशोरी)।          फोटो : बरेली लाइव

आंवला (बरेली)। किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष समेत तमाम भाजपाइयों को थाने का घेराव करना पड़ा।

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवा को तहसील के रजिस्ट्रार दफ्तर में एक प्रेमी युगल अपने निकाह का पंजीकरण कराने पहुंचा। चूंकि मामला दो धर्मों का था, इसलिए तमाम लोग सक्रिय हो गये। लड़की हिन्दू धर्म की थी और लड़का मुस्लिम। लड़की पहले से शादीशुदा थी।

इस जोड़े को एक अधिवक्ता के चैम्बर से पकड़कर हिन्दूवादी संगठन थाने ले आये थे। लड़की बरेली के थाना इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर की रहने वाली है। और लड़का उसके पड़ोस में ही रहता है। दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ तो लड़की के माता पिता ने उसकी शादी दिल्ली के एक युवक से करा दी। इस बीच लड़की का प्रेमी अकबर पुत्र अनीस अहमद उसे वहां से भी बहला-फुसलाकर गुजरात के जामनगर ले गया। वहां वह दोनों एक महीने तक रहे। वहीं अकबर ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया।

इस बीच दिल्ली में लड़की की गुमशुदगी दर्ज करा दी गयी थी। सूचना पर बरेली में भी लड़की के परिजन परेशान हो उठे। इधर अकबर उस किशोरी को लेकर अपने निकाह को पंजीकृत कराने को बदायूं पहुंचा। वहां काम नहीं हो सका तो ये आंवला आ गया।

आंवला पहुंचकर अपने एक परिचित वकील हबीब रज़ा के साथ मिलकर आंवला में निकाह पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करा दी। जब कागजात तैयार करके रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे तो मामला लोगों की निगाह में आया। अन्तरधर्मीय विवाह की चर्चा हिन्दूवादी संगठनों तक पहुंची तो वे सक्रिय हो गये। उन्होंने वकील हबीब रजा के चैम्बर से दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गये। इसी बीच सूचना पर लड़की के माता-पिता भी देर रात थाने पहुंच गये। इस बीच किशोरी के पति को दिल्ली सूचना दी गयी। उसने बताया कि किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दिल्ली के एक थाने में करी डेढ़ महीना पूर्व लिखायी जा चुकी है।

पहले तो काफी देर तक लड़का पुलिस को इधर-उधर की बात करके गुमराह करने की कोशिश करता रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। लड़की की मां ने पुलिस को मामला दर्ज करने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

वकील के साथ मिलकर कागजातों में किया फेरबदल

किशोरी की मां जय देवी ने कहा है कि अकबर ने वकील हबीब रजा के साथ मिलकर लड़की के कागजातों में जालसाजी कर फेरबदल किया है। लड़की नाबालिग है। जयदेवी का कहना है कि उसकी पुत्री ने बताया है कि अकबर उसे जबरन जामनगर ले गया था जहां उससे महीने भर तक दुष्कर्म करता रहा। उसने हबीब रजा एडवोकेट के साथ मिलकर कागजों में हेराफेरी कर उसे बालिग दर्शाकर निकाह को पंजीकृत कराने के प्रयास किया।

पुलिस द्वारा तहरीर लेने के बावजूद बुधवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज न किये जाने पर पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना, हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति ने थानाध्यक्ष से बात की लेकिन फिर भी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। इसके बाद सूचना पर तमाम हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष का घेराव किया। इस तरह जब दबाव बना तो पुलिस ने विभिन्न धाराओं मेंं मुकद्मा पंजीकृत किया।

इन्होंने किया थाने का घेराव

थाने का घेराव करने वालों में पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना और रामवीर प्रजापति के साथ प्रभाकर शर्मा, दुर्गेश सक्सेना, संजय सक्सेना, संजय गुप्ता, विशम्बर दयाल आदि श्रीराम गौतम, सुदेश पाल सिंह, आशीष हिन्दू, जयदीप पारासरी, दुर्गेश सक्सेना, संजय सक्सेना, अर्पित गोस्वामी, कुशाग्र गुज्जर, अमन तिवारी, सुखलाल कश्यप, इन्द्रभान सिंह, संजय गुप्ता, अनमोल गुप्ता काकू, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago