Bareillylive : वार्ड 49 शास्त्री नगर में आज उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना एवं भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट के द्वारा निवर्तमान पार्षद जिला प्रतिनिधि पूनम गौतम के सहयोग से क्षेत्र के जरूरतमंद महिलाओं एवं दिव्यांग जनों को लगभग 120 कंबल वितरण किए गए। मंत्री जी निरंतर हर वार्ड में जरूरतमंदो को कंबल वितरण करते आ रहे हैं कंबल वितरण कार्यक्रम में किरण गंगवार, पूनम सक्सेना, संगीता सक्सेना, साई नाथ मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह, महामंत्री सहर वाल्मीकि, मोहन भट्ट उपाध्यक्ष, विनोद राजपूत, आशु सक्सेना, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमन सक्सैना, अग्निहोत्री जी, सक्सेना जी, शशिकांत गौतम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष सहयोग जिला प्रतिनिधि पूनम गौतम पत्नी शशिकांत गौतम जी का रहा।

error: Content is protected !!