Bareilly News

पूरनपुर से सपा के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का कोरोना से निधन, बरेली के अस्पताल में थे भर्ती

बरेली पीलीभीत के पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उन्हें दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोपाल कृष्ण सक्सेना वर्ष 1996 से 2001 तक पूरनपुर से विधायक रहे।

सक्सेना के पारिवारिक सूत्रों ने पीलीभीत में बताया कि उनको पिछले कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी कोविड जांच कराई गई जिसमें उन्हें संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उन्हें बरेली के गंगाशील कोविड-19 अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आज सुबह करीब पांच बजे अंतिम सांस ली।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago