The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री व भाजपा नेता नेपाल सिंह का निधन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री व भाजपा नेता डॉ. नेपाल सिंह का शुक्रवार दोपहर ह्रदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले डॉ. नेपाल सिंह रामपुर से सांसद भी रहे थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कई भाजपा नेता मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

डॉ. नेपाल सिंह का जन्म 12 अगस्त 1940 को चंदौला, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था पर उनकी कर्मभूमि मुरादाबाद रहा। वह पहली बार वर्ष 1986 में बरेली-मुरादाबाद मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। 2014 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में रामपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। शिक्षक विधायक बनने के बाद प्रदेश सरकार में वह दो बार मंत्री रहे। 1986 – 2014 (कार्यकाल के दौरान) नेपाल सिंह पांच बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए।

error: Content is protected !!