Bareilly News

बरेली : भाजपा के चार, सपा के दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

बरेलीः विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ने सोमवार को गति पकड़ ली। बड़े दलों के कई प्रमुख प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। भाजपा के चार प्रत्याशियों जबकि सपा के दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि कोविड गाइड लाइन की वजह से कलेक्ट्रेट परिसर में केवल दो ही लोगों को जाने की अनुमति थी मगर कलेक्ट्रेट के बाहर कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती रहीं। हालंकि नामाकंन की वजह से पुलिस ने कलेक्ट्रट की ओर जाने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया था। केवल दुपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही थी।

नामांकन पत्र दाखिल करते बरेली नगर से सपा उम्मीदवार राजेश अग्रवाल।

सबसे पहले कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ मेयर डॉ. उमेश गौतम भी थे। उनका पर्चा दाखिल होने के बाद शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार सक्सेना पहुंचे। इसके बाद बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप भी पहुंची थी। इसके बाद नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के भगवत सरण गंगवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया कराया। इसके बाद बहेड़ी से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार  और सबसे अंत में शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने पर्चा भऱा

लग्जरी कार से उतरने के बाद ई-रिक्शा से पहुंचे भगवत

नवाबगंज से सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार अपनी लग्जरी कार से बरेली तक पहुंचे। इसके बाद वे ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि उनकी लग्जरी कार उनके पीछे-पीछे कलेक्ट्रेट तक पहुंची।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago