The Voice of Bareilly since 2010

चार बार के ब्लॉक प्रमुख भोजीपुरा योगेश पटेल की भाजपा में घर वापसी

four-tomes-block-pramukh-yogesh-patel-joins-bjp-again

बरेली @BareillyLive. भोजीपुरा से चार बार के ब्लॉक प्रमुख रहे योगेश पटेल की भाजपा में घर वापसी हो गयी है। बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं बरेली से सांसद संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना की उपस्थिति में योगेश पटेल की घर वापसी करायी गयी। महानगर अध्यक्ष डॉ. के.एम. अरोरा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने आज योगेश पटेल को विधिवत फिर से भाजपा ज्वॉइन करायी।

भाजपा में शामिल होने के बाद योगेश पटेल ने कहा कि भाजपा ही जनहित करने वाली सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पार्टी है। भाजपा के साथ जुड़कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को क्षेत्रवासियों तक पहुंचाकर उन्हें और अधिक खुशहाल किया जा सकता है। हमारी पार्टी के ईमानदार मुखिया देश के प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समस्त योजनाएं लोगों को खुशहाल बनाने वाली हैं।

उन्होंने तन-मन-धन से भाजपा को और मजबूती प्रदान करने के प्रयास की बात कही। इस अवसर पर सांसद संतोष गंगवार, गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, अरविंद सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख क्यारा मोनू शर्मा, डॉ जौहरी, डॉ विनोद पगरानी, मनील सक्सेना, देवेन्द्र जोशी, डॉ मनोज कांडपाल, भवानी दत्त जोशी, गिरीश चंद पांडे आदि ने बधाई दी।

error: Content is protected !!