The Voice of Bareilly since 2010

IFFCO : सुबह महिला क्लब ने ग्रामीण महिलाओं को बाटे़ निशुल्कः प्रेशर कुकर

ग्रामीण महिलाओं को बाटे़ निशुल्कः प्रेशर कुकरआंवला (बरेली)। इफको के सुबह महिला क्लब ने ग्रामीण महिलाओं को प्रेशर कुकर का निःशुल्क वितरण किया। यह वितरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एलपीजी प्राप्त करने वाली महिलाओं की सहायता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि रेखा अवस्थी ने 60 महिलाओं को कुकर प्रदान किये।

समारोह में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए रेखा अवस्थी ने कहा कि अब ग्रामीण महिलाओं को रसोई में खाना बनाने में सहुलियत होगी। इससे खाना बनाने में खर्च होनी वाली रसोई गैस की भी बचत होगी। कहा कि यह कार्यक्रम ’सशक्त नारी सशक्त भारत‘ के अभियान को बल देने के की योजना के तहत किया गया है।

60 महिलाओं को 5 लीटर वाले प्रेशर कुकर

सुबह महिला क्लब की अध्यक्षा साधना गौतम ने बताया कि क्षेत्र के गांव सैंधा, इस्लामाबाद, भरताना, नौगवां, मोतीपुरा, जलालनगर गांव से आयी 60 महिलाओं को 5 लीटर क्षमता वाले निःशुल्कः प्रेशर कुकर वितरित किये गये। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि ग्रहणियों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु खाना पकाने में प्रेशर कुकर का वितरण महिलाओं को जागरुक करने की ओर कदम है।

इस अवसर पर बीना झा, सीमा पुरी, मुदिता गर्ग, अंजू महेन्द्रु और सुबह महिला क्लब की पदाधिकारी एंव सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। आयोजन में आर.पी​.सिंह एवं जी.एस. बिष्ट का विशेष सहयोग रहा। संचालन वी सी पांडे ने किया।

error: Content is protected !!