The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा में स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, पंचतत्व में विलीन

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, पंचतत्व मे विलीन

भमोरा (बरेली)। भमोरा के दिवंगत स्वतंत्रता सेनाना केदार सिंह की पत्नी विटोला देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बता दें कि ग्राम भमोरा निवासी स्ंवंत्रन्ता सेनानी रहे केदार सिह ने भारत छोड़ो अन्दोलन में हिस्सा लिया था। उनका पहले ही निधन हो चुका है। शुक्रवार को उनकी पत्नी विटोला देवी ने बरेली के एक निजी अस्पताल में अन्तिम सास ली। विटोला देवी अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड गयी हैं। बड़े बेटे देवेंन्द्र ने मुखाग्नि दी ।

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत

भमोरा। ग्राम कटका भरत निवासी पूरनलाल (45 वर्ष) घर से बल्लिया बाजार सब्जी लेने अपनी बाईक से जा रहे थे। पीछे 10 बर्ष का बेटा अंकित बैठा था। बल्लिया बाजार से पहले रास्ते मे मोड़ पर एक तांगे ने बाईक मे टक्कर मार दी जिसमे पूरनलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। साथ ही बेटा अंकित गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पर पहुॅची भमोरा पुलिस ने घायल को अस्पताल और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार मे सूचना पर कोहराम मच गया।

error: Content is protected !!