The Voice of Bareilly since 2010

एसआरएमएस में एमबीबीएस के नए बैच की फ्रेशर पार्टी मे हुए रंगारंग कार्यक्रम

BareillyLive : श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में आज (6 फरवरी 23) एमबीबीएस बैच 2022 के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित हुई। ‘ए नाइट इन पेरिस’ थीम पर आयोजित फ्रेशर पार्टी में मेडिकल विद्यार्थियों ने ‘एफिल टावर’ के नीचे तमाम रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभाशाली प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देवमूर्ति जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगा कर हर काम करने का संदेश दिया कहा कि चाहें फ्रेशर पार्टी में फैशन शो में भाग लेना हो या एनाटामी की क्लास में, कभी परेशान न हों। डिप्रेशन में न आएं। बस काम को इंज्वाय कीजिए। डिप्रेशन भाग जाएगा। देवमूर्ति जी ने विद्यार्थियों से कहा कि एजूकेशन लाइफ का यह आप का सर्वश्रेष्ठ समय है। अभी सभी चिंताओं को छोड़ कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना है। पढ़ाई को इंज्वाय कीजिए। क्योंकि इसी से आपके भविष्य की राह प्रशस्त होगी। इसमें सफलता के लिए दिन भर का टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करते हुए पढ़ाई पर ध्यान फोकस करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने फोन को स्मार्ट बनाने के बजाय खुद को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया। कहा कि जब आप खुद को स्मार्ट बनाएंगे तब आपका महत्व बढ़ेगा। विद्यार्थियों को कालेज के प्रिंसिपल डा.एसबी गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल डा.एनके अरोड़ा, एयर मार्शल डा.महेंद्र सिंह बडोला, डीन पीजी डा.रोहित शर्मा, डीन यूजी डा.नीलिमा मेहरोत्रा, डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

error: Content is protected !!