Bareilly News

Bareilly : राजेंद्र नगर से निकली शोभायात्रा, रामगंगा में श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन

बरेली। राजेंद्र नगर स्थित छत्रपति शिवाजी चौक (शील चौराहे) पर स्थापित किये गये श्री गणेश का बुधवार को विसर्जन कर दिया गया। इससे पूर्व एक भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गयी। इस दौरान भक्तगण गणपति बप्पा मोरया का जयकारा और एक-दूसरे को गुलाल लगाते रहे। रामगंगा पहुंकर विधि-विधान से श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

छत्रपति शिवाजी चौक (शील चौराहे) पर विसर्जन यात्रा को भाजपा नेता गुलशन आनंद, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि यहां गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति की ओर तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव आयोजन किया गया था। बुधवार को विसर्जन यात्रा के लिए सुबह ही पंडाल में एकत्र होकर भक्तों ने श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। उसके बाद श्री गणेश विसर्जन यात्रा आरंभ हुई।

वंदना और भजन से भक्तिमय बना माहौल

विसर्जन यात्रा में सबसे आगे रिखी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं का बैंड चल रहा था। उसके पीछे सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं का बैंड निकला। महिला समिति की सदस्यों ने श्रीगणेश वंदना और भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया। सबसे आगे भगवान श्रीगणेश का सिंहासन था। उसके पीछे देवी-देवताओं की झांकियां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। श्री गणेश के भक्तों ने एक-दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाया और गणपति बप्पा मोरिया का जयकारा लगाया। विसर्जन यात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

विसर्जन यात्रा में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रामगंगा पहुंचकर श्री गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया। पूरे आयोजन में अध्यक्ष अभय भटनागर, अमित सक्सेना, मोहित अरोरा, राजीव साहनी, प्रताप सिंह भटनागर, दिनेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago