Bareilly News

गौ रक्षा संरक्षण को लेकर गौ रक्षा परिषद ने की बैठक, चलाया सदस्यता अभियान

BareillyLive: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में चौकी के पास अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद की बैठक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज देवी शर्मा के निवास स्थान पर अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार के नेतृत्व में आयोजित की गयी, जिसमें संगठन ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ कर सम्मानित किया और संगठन के पदाधिकारियों से गौ रक्षा के लिए समझाया। इससे पहले अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीरज देवी शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार, नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष शेखर दिवाकर, मीडिया प्रभारी हरीश कुमार गंगवार, भोजीपुरा महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर तुलसी देवी राजपूत आदि का फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार ने अखिल भारतीय गौ रक्षा की ‘जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बरेली नीरज देवी शर्मा, जिला महामंत्री प्रवीन भारद्वाज, ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी के मंत्री पप्पू , जिला मंत्री राजीव दिवाकर, अभिषेक शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष नबाबगंज शेखर दिवाकर सहित अन्य सभी को नियुक्ति पत्र देकर सदस्यता ग्रहण कराई, संगठन के बरेली जिला मीडिया प्रभारी हरीश कुमार गंगवार ने सभी पदाधिकारियों से जन सहयोग द्वारा गौ माता के संरक्षण करने को कहा और संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर भोजीपुरा महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष डा.तुलसी देवी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी हरीश कुमार गंगवार, प्रमोद वर्मा, देवपाल गंगवार, जिला मंत्री राजीव दिवाकर, मनोज शर्मा, जिलाधक्ष विमल कुमार, सोनी शर्मा, बबली शर्मा, शशि गंगवार, प्रमोद कुमार, नवीना देवी, कान्ती देवी, कमलेश शर्मा, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

1 hour ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

4 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

5 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

7 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago