Categories: Bareilly NewsNews

घर में घुसकर युवती को जिंदा फूंका

बरेली, 3 अप्रैल। भोजीपुरा के गांव मौलागढ़ में एक युवक ने युवती को जिंदा फूंक दिया। जिससे युवती की  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अक्सर युवती के घर आता था। भोजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मौलागढ़ निवासी जाकिर ने बताया कि उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह तीन भाई है और सबसे छोटी बहन तरन्नुम है। उसका भाई शाकिर दिल्ली में और जाबिर हल्द्वानी में जरी का काम करते हैं। वह खुद मौलागढ़ में अपनी पत्नी असकरा व बहन तरन्नुम के साथ रहते हैं। तीन दिन पूर्व पत्नी असकरा अपने मायके रिछोला गई थी। घर में 19 वर्षीय तरन्नुम अकेली थी।

आरोप है कि रविवार दोपहर में पड़ोसी गांव लक्ष्मियापुर का वसीम खां आया और उसने तरन्नुम पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद तरन्नुम की चीख सुनकर पड़ोस से उसकी ताई मैनिया दौड़कर आई। आरोप है कि तभी वसीम उन्हें धक्का देकर भाग गया। तभी अन्य लोग भी आ गए।

उन्होंने जल रही तरन्नुम पर पानी डालकर आग बुझाई। तरन्नुम की ताई मैनिया ने बताया कि वसीम जब भागा तो खुद भी आग की चपेट में आकर जल गया था। इस आधार पर पुलिस उसे आसपास के अस्पतालों में भी तलाश रही है। तरन्नुम के भाई जाकिर का कहना है कि पहले वह और वसीम जयपुर साथ में काम करते थे। इसके बाद वसीम उसके घर आने-जाने लगा। उसने विरोध किया। इसके बाद उसकी गैरहाजिरी में वसीम उसके घर आने लगा। इस पर उसने विरोध किया था और उसके घर आने पर पाबंदी लगा दी थी। इसको लेकर विवाद भी हुआ था।

vandna

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

13 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

15 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

16 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

18 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

2 days ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

2 days ago