Bareilly News

हैवानियत! बरेली में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हंसिया से पेट फाड़ा

बरेली। बरेली के फतेहगंज पूर्वी में घर में खेल रही चार साल की बच्ची से उसके ही ताऊ ने दुष्कर्म किया। खून बहने और बच्ची के चीखने पर आरोपी ने हत्या के इरादे से उसका पेट हंसिया से फाड़ डाला। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए मामले की सूचना पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति खेत पर था और वह घर के अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान जेठ ग्वाला प्रसाद घर में घुस आया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसका हाथ पकड़कर कमरे में खींचा। महिला अपना हाथ छुड़ाकर कंडे पाथने के लिए बाहर निकल गई। उसकी चार साल की बच्ची घर में खेल रही थी। ग्वाला प्रसाद बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

मासूम की चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने हसिए से बच्ची का पेट फाड़ डाला। पड़ोसियों ने बच्ची के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। बच्ची खून से लथपथ हो गई। बच्ची को बरेली के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने आरोपी ग्वाला प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले डॉक्टर ने किया भर्ती से इनकार

बच्ची को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल लाया गया। उस वक्त थाने का एक दरोगा भी साथ में था। बाद में दरोगा पीड़ित परिवार को अस्पताल में छोड़कर कहीं चला गया। ऐसे में महिला डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार डॉक्टर के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। इसी बीच महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा पहुंच गई। सीएमएस की फटकार के बाद महिला डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया।

परिजन बच्चों को अस्पताल में नाजुक हालत में लेकर आए थे। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।-डॉ. अलका शर्मा,  सीएमएस महिला अस्पताल

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

48 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago