Bareilly News

क्रूरतम : बरेली में किशोरी ने की प्रेमी से बात तो परिजन ने हथौड़े के कुचल डाले पैर

बरेली। एक किशोरी को प्रेमी से बात करने की ऐसी क्रूर सजा उसके माता-पिता ने दी कि सुनकर रुह कांप उठे। उसकी कुसूर था कि वह रात तीन बजे बेटी को प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पिता ने किशोरी को मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पिता, भाई और मां ने हथौड़ी से किशोरी के पैर कुचल डाले। लहूलुहान हालत में किशोरी स्वयंसेवी संगठन की महिलाओं की मदद से वह इज्जतनगर थाने पहुंची। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना इज्जतनगर में पिता, भाई और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में परवाना नगर की रहने वाली 17 साल की किशोरी का मोहल्ले के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की उससे मोबाइल पर बात करती थी। लड़की के घरवालों ने लड़के से मिलने-जुलने और बात करने से मना किया था। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। शुक्रवार रात करीब तीन बजे लड़की मोबाइल पर बात कर रही थी। इसके बाद वह लड़के से मिलने भी गई। उसके घरवालों ने देख लिया। लड़के से मिलने के बाद लौटने पर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। लड़की ने कहा कि वह इसी लड़के से शादी करेगी।

इस पर लड़की के पिता, भाई और मां ने उसे पीटा। लड़की विरोध करती रही। गुस्से में उन्होंने उसके पैरों पर हथौड़ी मारी। वह लहूलुहान हो गई। टॉयलेट के बहाने परवाना नगर से लड़की बाहर निकली। इसके बाद स्वयंसेवी संगठन की महिलाओं की मदद से थाना इज्जतनगर पहुंची। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में लड़की के पिता सिराज अहमद और भाई शहनवाज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। लड़की की मां जैतून को भी मुकदमे में नामजद किया गया है।

पिता मार देंगे, घर नहीं जायेंगे

लड़की ने अपने पिता और घरवालों के साथ जाने से इनकार किया है। उसने कहा कि वह घर जायेगी तो उसके पिता मार देंगे। उसे पिता, भाई और मां से जान का खतरा है। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटी है।

लड़के ने मोबाइल किया स्विच ऑफ

उधर, जिस लड़के से किशोरी का अफेयर चल रहा है। वह तीन बार गलत धंधों में पकड़ा जा चुका है। इस वजह से किशोरी के पिता उससे शादी नहीं कर रहे हैं। घटना के बाद जब लड़के के मोबाइल पर कॉल की गई तो उसका नंबर बंद आ रहा था।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago