The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News: ईद के मेले में बार-बालाओं ने देर रात तक लगाए ठुमके, आईजी से शिकायत

द के मेले में बार-बालाओं के ठुमके,, #BareillyNews,

बरेली। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित फरीदापुर चौधरी में ईद पर बिना अनुमति मेला लगाकर डांस पार्टी लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में आईजी डॉ. राकेश सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। कुछ लोगों ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

फरीदापुर चौधरी निवासी नयाब खान और उनके साथियों ने आईजी कार्यालय में शिकायत कर आरोप लगाया कि एक पूर्व पार्षद ने यह मेला लगवाया है। आरोप लगाया है कि मेले में बिना अनुमति के डांस पार्टी संचालित हो रही है। यहां देर रात तक लड़कियों का अश्लील डांस चलता है। मेला लगाने की कोई भी प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई है। आपत्तिजनक डांस होने से किशोरों और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

error: Content is protected !!