Bareilly News

Good News: बरेली के डॉ. रुद्रमन सिंह राष्ट्रीय शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित

बरेली @BareillyLive. बरेली के डॉ. रुद्रमन सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान श्री एस.एच.केलकर कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई और रिसर्च एजुकेशन सोलूशन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस 4जी-5जी मई24 के अवसर पर प्रदान किया गया।

डॉ. रुद्रमन सिंह बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के संघटक राजकीय महाविद्यालय भदपुरा नवाके प्राचार्य हैं। डॉ रुद्रमन सिंह को यह पुरस्कार शिक्षा और शोध के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र मे शिक्षा की अलख जगाने के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। बता दें कि डॉ रुद्रमन सामाजिक रूप से भी बहुत सक्रिय रहते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक गौरव पुरस्कार प्राप्त होने का श्रेय डॉ रुद्रमन सिंह ने एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के. पी. सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि कुलपति जी के मार्गदर्शन मे यह कार्य संभव हो पाया। डॉ. रुद्रमन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मे होने के बाद भी उनका महाविद्यालय शोध के क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के प्राध्यापको ने प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

5 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

7 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

7 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago