The Voice of Bareilly since 2010

Good News…नये वाहन खरीदने पर अब पहली जुलाई से मिलेगी स्मार्ट आरसी

Good News...नये वाहन खरीदने पर अब एक जुलाई से मिलेगी स्मार्ट आरसी

बरेली@BareillyLive. बरेली के वाहन चालकों के लिए यह एक गुड न्यूज है। पहली जुलाई से बरेली जिले में नये वाहन खरीदने पर कागज के स्थान पर स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (स्मार्ट आरसी कार्ड) मिलेंगे। इन स्मार्ट आरसी कार्ड में एक सिम कार्ड की तरह माइक्रो चिप लगी होगी। इस चिप में वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी। विभाग को स्मार्ट आरसी कार्ड को मशीन में लगाने से एक बार में वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि अभी तक नया वाहन खरीदने के बाद पंजीकरण के रूप में वाहन स्वामियों को कागज वाली आरसी मिलती थी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट आरसी कार्ड साथ रखना वाहन स्वामियों को आसान रहेगा, साथ ही फर्जी आरसी बनाने वालों पर नकेल सकेगी। स्मार्ट आरसी कार्ड बनाने को आरटीओ कार्यालय में एक अलग कक्ष की व्यवस्था रहेगी। इस कक्ष में उस कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट आरसी बनाने का काम करेंगे, जिसको शासन से इसका टेंडर मिला है।

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार के अनुसार फिलहाल वाहन पंजीकरण कराने पर निर्धारित प्रारूप 23 का कागज वाला प्रमाण पत्र ही जारी किया जा रहा है। जब स्मार्ट आरसी कार्ड बनना शुरू होंगे तो नए प्रावधान के तहत प्रारूप 23ए के तहत माइक्रो चिप वाला स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन और वाहन मालिक की पूरी जानकारी होगी।

error: Content is protected !!