Bareilly News

अलविदा दिनेश पवन : वरिष्ठ पत्रकार को ज्येष्ठ पुत्र ने दी मुखाग्नि

बरेली : वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पवन का शुक्रवार को सिटी श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े पुत्र ऱाघव ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिनेश पवन (69 वर्ष) का गुरुवार दोपहर नोएडा में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह वहां एक रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात उनका पार्थिक शव बरेली पहुंचा।

दिनेश पवन पत्रकार होने के साथ ही ज्योतिषशास्त्र के भी अच्छे ज्ञाता थे। वह अपने पीछे पत्नी अलका शर्मा, पुत्र राघव, पुत्री डॉली, दामाद अमित तथा भाई बल्ले, प्रियंक का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 04 अक्टूबर 1952 को पंडित श्रीकृष्ण शर्मा के घर जन्मे दिनेश पवन छात्र जीवन से ही कविताएं लिखने लगे थे। उनकी कविताएं स्कूल मैगजीन में छपती थीं। उन्होंने तिलक इंटर कॉलेज के बाद बरेली कॉलेज में शिक्षा ली। बाद में पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक दिव्य प्रकाश से की। फिर दैनिक विश्व मानव में आ गए। इसके बाद उन्होंने लंबी पारी दैनिक जागरण बरेली में पूरी की जहाँ उन्होंने कई स्टोरी ब्रेक कीं। दैनिक जागरण से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सांध्य दैनिक दो टूक में समाचार संपादक बने।

पवन जी की अंतिम यात्रा उनके शाहबाद स्थित निवास से शुक्रवार प्रातः शुरू हुई जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीति से जुड़े लोगों के साथ ही उनके चाहने वाले शामिल हुए।

अंत्येष्टि संस्कार के समय पवन सक्सेना, निर्भय सकसेना,  रमेश जैन, अखिलेश सक्सेना, संजीव द्विवेदी, भगवान दास,  विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, पुत्तन सकसेना, गोविंद किशोर मिश्रा, वीरेंद्र अटल, अजय शर्मा, विशाल गुप्ता, राजेंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago