Bareillylive : जमुना प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और धूम-धाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान राजेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह पाटनी, अध्यक्ष जेपीएम ग्रुप योगेश पटेल, मैनेजर रेखा पटेल, डायरेक्टर शिखा पटेल, जेपीएम ग्रुप एमडी आर्किटेक्चर वैभव पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
कार्यक्रम में एचपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के एमडी शिवम पटेल, जेबीएस के रितु पटेल, ऋतिक पटेल, सनी ठाकुर एवं फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ. ललित सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को कहीं प्रेरणादायक बातें
मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और समर्पण से ही सफलता मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और देश के सम्मान का ध्यान रखने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जगदीश सिंह पाटनी ने भी विद्यार्थियों को खेल के प्रति अपने मनोबल को बनाए रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
चेयरमैन व डायरेक्टर ने खेल के महत्व पर डाला प्रकाश
चेयरमैन योगेश पटेल ने खेल की अहमियत को समझाते हुए कहा कि खेल के माध्यम से विद्यार्थी देश और अपने गांव का नाम ऊंचा कर सकते हैं। डायरेक्टर शिखा पटेल ने कहा कि एक खिलाड़ी को चाहे जीत मिले या हार, निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए और अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए।
खेल भावना की गयी शपथ, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
खेल प्रतियोगिता के विजेता रहे
खो-खो सीनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस प्रथम और आजाद हाउस उपविजेता रहे।
कबड्डी सीनियर में आजाद हाउस ने प्रथम और सर सैयद हाउस उपविजेता रहा।सौ मीटर दौड़ में जोया प्रथम, अंबिया द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रहे।
चार गुणा 100 मीटर जूनियर वर्ग में अरशद, हिमेश, नदीम खान और उदित की टीम विजेता रही।
चार गुणा 100 मीटर सीनियर वर्ग में अब्दुल, मोह. सैफ, हिफ्ज़म वारसी और जहांगीर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, उपप्रधानाचार्या पल्लवी मोहिता एवं जेपीएम ग्रुप के फैकल्टी और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। आभार ज्ञापन जेपीएम ग्रुप के एमडी आर्किटेक्चर वैभव पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।





