Bareilly News

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सक्सेना का हुआ भव्य अभिनंदन

BareillyLive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली का जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सक्सेना को बनाए जाने पर होटल कोणार्क सिविल लाइंस बरेली में आज उनका अभिनंदन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिलाध्यक्ष का पद रिक्त चला आ रहा था। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव के अनुमोदन पर महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव द्वारा आलोक कुमार सक्सेना को बरेली जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। आज होटल कोणार्क में आलोक कुमार सक्सेना के अभिनंदन समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, शालिनी जौहरी पार्षद, आलोक प्रधान एड, अश्विनी कमठान, रवि सक्सेना श्यामदीप सक्सेना आदि ने माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश कातिव ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना के नेतृत्व में कायस्थ महासभा समाज में एकता और सामाजिक उत्थान के लिए सफलता से कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में व्याप्त बेरोजगारी को दूर करने में तथा सबकी एकता और संगठन को मजबूत बनाने में रहेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में वेद प्रकाश कातिव, संजीव सक्सेना, आलोक प्रधान, एड, रवि सक्सेना, अश्विनी कमठान, श्यामदीप सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, संदीप सिंहा, शालिनी जौहरी पार्षद, नीता सक्सेना, शिवी सक्सेना आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर रवि सक्सेना का जन्मदिन भी केक कटवाकर मनाया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago