The Voice of Bareilly since 2010

रामगंगा घाट पर हिंदू नववर्ष पर भव्य गंगा आरती, विधायक ने दिए घाट निर्माण का आश्वासन

Bareillylive : हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर रामगंगा घाट चौबारी पर आज भव्य एवं दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या उमड़ पड़ी और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिथरीचैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा रहे।

उनके अलावा राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह, गंगा समग्र ब्रजप्रांत के कोष प्रमुख डॉ. विमल भारद्वाज, गंगा चरण अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी, खुशलोक अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. मधु गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघठन के महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, इनर इस्माइल केयर के निदेशक विशेष कुमार, इशिका बिंदु, गंगा समग्र से लाल बहादुर सिंह, डॉ. रामनारायण सक्सेना, कुलदीप शर्मा, हर्ष भारद्वाज, युवांश सिंह तथा जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नागेंद्र निषाद समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामगंगा घाट पर जल्द ही एक भव्य और आधुनिक घाट का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक आयोजन और भी सुगम होंगे। सभी मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए, पूजा-अर्चना की तथा दीपदान किया। गंगा आरती पंडित गुड्डू ने अपने सहयोगियों के साथ निभाई, जो अत्यंत मनमोहक रही। कार्यक्रम का संचालन रोहित राकेश ने कुशलतापूर्वक किया। यह आयोजन गंगा समग्र के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

विशेष सहयोग जिला गंगा समिति नमामि गंगे तथा जिला उद्योग केंद्र बरेली ने प्रदान किया। ठाकुर अखिलेश सिंह ने विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित सभी मुख्य अतिथियों का तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा आभार ज्ञापित किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह जगाया, बल्कि गंगा सफाई और घाट विकास के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। स्थानीय निवासियों ने इसे ऐतिहासिक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!