Bareilly News

भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं सहस्त्रचंडी यज्ञ 23 अगस्त से, अरणि मन्थन से होगा अग्नि प्रकाट्य

कथा से पूर्व निकलेगी 101 कलश यात्रा

बरेली @BareillyLive. बरेली के दुर्गानगर क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में 23 अगस्त 2024 शुक्रवार से भव्य श्रीम‌द्भागवत कथा एवं सहस्त्रचण्डी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में हो रह श्रीमद्भागवत एवं सहस्त्रचण्डी यज्ञ की भागवत व्यास आचार्य रमाकान्त दीक्षित ने साक्षा की। बताया कि कथा एवं यज्ञ 23 अगस्त से शुरू होंगे तथा विश्राम 30 अगस्त को होगा।

आचार्य रमाकान्त दीक्षित ने बताया कि 23 अगस्त 2024 की सुबह 8 बजे से सुरेश शर्मा नगर स्थित शिव मंदिर से 101 कलश की भव्य यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली जायेगी। 101 सुहागिन महिलाएं अपने शीश पर मंगल कलश धारणकर यात्रा निकालेंगी। कलश यात्रा का विश्राम कथा स्थल कृष्णा नगर कालोनी पर होगा।

तदोपरांत मंत्रोच्चार के साथ अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रकट कर सहस्त्रचण्डी यज्ञ का शुभारम्भ होगा। आचार्य रमाकान्त दीक्षित के अनुसार सहस्त्रचण्डी यज्ञ राजराजेश्वरी माता चण्ड़ी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। शास्त्रो में इसको षट्‌कर्म को सिद्ध करने वाला, अकल्पनीय भोग्य पदार्थों, यश, वैभव, धन, धान्य प्रदाता बताया गया है। यज्ञ रोजाना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

Read Also … क्या होता है ‘अरणि मन्थन’ और कैसे उत्पन्न होती है अग्नि

श्रीमद् भागवत कथा का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। आचार्य ने बताया कि सहस्त्रचण्डी यज्ञ में सवा क्विंटल हवन सामग्री व 3 क्विंटल आम की समिधा का प्रतिदिन प्रयोग होगा। 41 ब्राहम्णों के द्वारा यज्ञ का अनुष्ठान किया जायेगा, प्रतिनिधित्व आचार्य मोहित शास्त्री करेंगे। यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए वाराणसी, हरिद्वार, हरदोई, नैमिषारण्य, बरेली, सीतापुर आदि के ब्राह्मण पधार रहें हैं।

30 अगस्त 2024 को पूर्णाहूति उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। आचार्य रमाकान्त दीक्षित ने सभी भक्तजनों, सनातनप्रेमियों से कथा व यज्ञ में सम्मिलित होने का आहवान किया है। इस दौरान आचार्य मोहित दीक्षित, क्षेत्रीय पार्षद गरिमा अग्रवाल कमांडो, विजय कमांडो, विजय अग्रवाल, अतुल मिश्रा, देव दीक्षित, मीडिया प्रभारी एड्वोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago