Bareilly News

महान दल की जन आक्रोश यात्रा का बरेली में सपाइयों ने किया स्वागत

बरेली। महान दल की जन आक्रोश यात्रा का मंगलवार को यहां पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य व जिले के पदाधिकारी शामिल थे। मुख्य अतिथि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य रहे।

कुंद्रा कोठी पर यात्रा का भव्य स्वागत पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने अपने समर्थकों के साथ किया। तत्पश्चात विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ। सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मेवाती वसीम चौधरी ने भी यात्रा का स्वागत किया। शहीद अनिल द्वार पर सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने अपनी कमेटी व पार्षद मोहित यादव के साथ यात्रा का स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में शालिनी सिंह, खालिद खान, हसीब खान, वैभव गंगवार, गोविंद सैनी, अलीम सुल्तानी, अहमद खान, टीटू मोहम्मद, अशफाक, विशाल कश्यप, गोपाल कश्यप, इस्राफील राशमी, अंकित आर्य, आदेश यादव, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, रविंदर यादव आदि शामिल थे।

आंवला विधानसभा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा की भाजपा की सरकारों के खिलाफ जन आक्रोश अब सड़कों पर आम जनमानस में साफ दिखाई दे रहा है। केशव देव मौर्य ने कहा कि महान दल ने ठाना है कि 2022 में अखिलेश यादव सरकार को लाना है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago