The Voice of Bareilly since 2010

भोजीपुरा-पीलीभीत मीटरगेज रेलखण्ड का अमान परिवर्तन शुरू

Bareilly News DRM NER amaan parivartan 0501201607
Bareilly News DRM NER amaan parivartan 0501201605बरेली, 5 जनवरी।
पूर्वोत्तर रेलवे के भोजीपुरा-पीलीभीत मीटरगेज रेल खंड के आमान परिवर्तन का काम मंगलवार से शुरू हो गया। इस अमान परिवर्तन कार्य का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक चन्द्रमोहन जिंदल ने भोजीपुरा स्टेशन के निकट समपार सं. 228 सी पर नारियल फोड़कर एवं फिश प्लेट खोलकर किया।

इस अवसर पर उपमुख्य इंजीनियर/निर्माण राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अजय वाष्र्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय गौरव गुप्ता, मंडल इंजीनियर मुख्यालय ए.के. सिंह, कार्यपालक इंजीनियर/निर्माणए.के. सिंह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जवाहर राम, मंडल सुरक्षा आयुक्तएस.के.एस. राठौर सहित अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!