The Voice of Bareilly since 2010

गुरु पूर्ण माँ है, गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों और महंतों का हुआ सम्मान व अभिनंदन

Bareillylive : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पवन विहार स्थित शिव मंदिर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों व शिव मंदिर के महंतों का सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बरेली मेयर डॉ उमेश गौतम मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने विभिन्न शिक्षकों व महंतों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र व तुलसी जी का पौधा भेंट देकर सम्मानित किया।

डॉ उमेश गौतम ने कहा कि गुरु पूर्णिमा ही वह अवसर है जिसमें प्रथम प्रणाम अपनी मां को करना चाहिए गुरु बिना कुछ भी संभव नहीं है गुरु जी सर्वोपरि है कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष भाजपा जयदीप चौधरी वाल्मीकि ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, राम मूर्ति मौर्य नरेश शर्मा, राजेश पटेल, चन्द्रपाल राठौर, राजकिशोर कश्यप, सचिन वर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश, प्रो.सुमित श्रीवास्तव, छत्रपाल गंगवार, शारिक अब्बासी, नासिर, जहीर अहमद, मोहम्मद फुरकान, आजम, शफातउल्लाह, इफ़्तिकार अहमद सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम में महापौर उमेश गौतम ने शिक्षक करिश्मा चौहान, प्रो सुमित श्रीवास्तव, महंत प्रकाश चंद, महंत बुद्धसेन पाठक, शिक्षक अरविंद कुमार का मुख्य रूप से सम्मान किया।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु एनएल. शर्मा शिक्षा सम्मान समारोह

मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर गुरु एन.एल.शर्मा शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज में हुआ। जिसमें आठ शिक्षकों को उनके शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उनमें प्रधानाचार्या प्रीति सक्सेना, रत्नेश सक्सेना, रवि नंदन सक्सेना, विनीता, प्रियंका, हरीश गंगवार, राजीव गुप्ता, आदया सक्सेना हैं। इनको स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद पागरानी, अनिल सक्सेना एडवोकेट, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र और उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने प्रदान किया। सुनील शर्मा, निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, वेदप्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, शचीन्द्र सक्सेना, अनिल सक्सेना, डा. असित रंजन, रीतेश साहनी, स्कूल की शिक्षिकाएं और छात्रायें भी शामिल हुईं।

error: Content is protected !!