The Voice of Bareilly since 2010

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

guru purnima utsav, saraswati shishu mandir, nainital road, #bareilly, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरु पूर्णिमा,

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का पर्व है गुरु पूर्णिमा : आचार्य राजेश कुमार शर्मा

बरेली@BareillyLive. बरेली के नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रातः वंदना सत्र में मां सरस्वती एवं भगवान वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।। भैया बहनों ने गुरुओं के सम्मान में सुंदर गीत प्रस्तुत किये। आचार्य रामकुमार जी ने भगवान वेदव्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा महाभारत जैसा विशाल ग्रंथ एवं 4 वेद, वेदों की व्याख्या 18 पुराण की रचना कर हम सबके जीवन को बदलने का कार्य भगवान वेदव्यास जी ने किया।

guru purnima utsav, saraswati shishu mandir, nainital road, #bareilly, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरु पूर्णिमा,

शिशु भारती प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता। संपूर्ण जड़ता को दूर करने का सामर्थ्य है तो वह केवल गुरु को ही है। वह खाली को भर सकता है।

वरिष्ठ आचार्य रामकिशोर ने कहा कि भगवान तक पहुंचने का रास्ता बताने वाला भी गुरु ही है, इसीलिए उसे ब्रह्मा, विष्णु , महेश भी कहा गया है। हमें गुरु (शिक्षक) के आदर्शों को अपनाते हुए अपने जीवन में सदैव उन्नति के कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर बांकेलाल, रजनीश,नितिन, रामेश्वर, हिरदेश, धीरज पाल, संजीव उपाध्याय, बसंत लाल, तुलाराम ,रामकुमार, जयप्रकाश, अलका नवीन, वंशिका ,नीलम मिश्रा, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!