The Voice of Bareilly since 2010

सनातन के लिए बाल्यकाल में दीवारों पर चुन दिए गए थे गुरु पुत्र : प्रांत संघचालक

Bareillylive : सनातन के लिए बाल्यकाल में दीवारों पर चुन दिए गए थे गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र ये सनातन बचाने के लिए सबसे श्रेष्ठ बलिदान था पीढ़ियों को हमेशा स्मरण रहना चाहिए य़ह उदगार प्रांत संघचालक ब्रज प्रांत शशांक भाटिया ने व्यक्त किए। बरेली महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बाल संचलन निकला गया जिसमें 462 बाल स्वयंसेवकों ने संचलन किया।

संचलन स्वयंवर बारात घर से निकलकर जनकपुरी गुरुद्वारे से होते हुए वापस स्वयंवर बारात घर में उसका समापन हुआ, संचलन मार्ग पर बाल स्वयंसेवकों के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर समस्त हिन्दू जनमानस में वीर बाल दिवस पर बच्चों के कदम से कदम मिलाकर चलते देख गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की याद किया और भविष्य के भारत को परम वैभव पर ले जाने के स्वयंसेवकों के व्रत को बाल स्वयंसेवकों ने संचलन के द्वारा दृढ़ता प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शशांक भाटिया जी प्रांत संघचालक ब्रज ने स्वयंसेवकों को चार साहिबजादों के बलिदान की प्रेरक कहानियों का वर्णन अपने उद्बोधन में किया, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान हरीश अरोरा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानगर प्रचारक श्रीमान मयंक जी, विद्यार्थी प्रचारक श्रीमान आकाश जी, विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सचान जी, विभाग सह बौद्धिक प्रमुख सौरभ जी, आलोक प्रकाश जी, अतुल शर्मा जी, लोकेश जी, विशेष जी महानगर बाल कार्य प्रमुख ऋतिक जी, अविन जी, सुधांशु जी, उमेश जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!