The Voice of Bareilly since 2010

भक्तों के संकट हरने के कारण ही हनुमानजी कहलाते हैं संकटमोचन : कथा व्यास

Bareillylive : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में ब्रह्मलीन मानस रत्न डॉ श्रीनाथ मिश्र जी के सुपौत्र युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र वाराणसी वालो के की सात दिवसीय श्री राम कथा का कल षष्ठम दिवस था। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा व सचिव रवि छाबड़ा व अन्य सदस्यों द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर कथा की शुरुआत हुई। वाराणसी धाम से पधारे युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र जी द्वारा षष्ठम दिवस में बताया की हनुमान जी की भक्ति और समर्पण की गाथा इतनी महान है कि उन्हें “राम का सबसे बड़ा भक्त” कहा जाता है। वे हमेशा अपने हृदय में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण को बसाए रखते हैं — इसका प्रसिद्ध उदाहरण वह प्रसंग है जब उन्होंने अपना सीना चीरकर भगवान राम और सीता की छवि दिखाई। उनका यह भाव दर्शाता है कि उनके लिए प्रभु की सेवा ही जीवन का उद्देश्य है। वे हर युग में धर्म की रक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं और अपने भक्तों के संकट हरते हैं, इसलिए उन्हें “संकटमोचन” भी कहा जाता है। हनुमान जी का स्वरूप अष्ट सिद्धियों और नव निधियों से युक्त है, जो उन्हें माता सीता के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ। इन सिद्धियों में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं। वे अजेय योद्धा, महान ब्रह्मचारी, और श्रेष्ठ वक्ता भी हैं। योगबल और तपस्या से उन्होंने अद्वितीय शक्तियाँ प्राप्त कीं। उनकी उपासना न केवल भय और बाधाओं को दूर करती है, बल्कि आत्मबल, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है।

मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि आज की कथा से पूर्व अखिल भारतीय राधा संकीर्तन मंडल के बरेली के भजन सम्राट मालिक बन्धु श्री योगिस्थर मालिक व सुनील मालिक जी द्वारा 7 बजे 8 बजे तक भजनों की रसधारा बहाई गई जिसमें सभी भक्तजन झूमने लगे। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय श्री राम कथा 20 जून तक प्रत्येक दिन शाम 8 बजे से 9.30 बजे तक होगी। पिछले वर्ष भी महाराज जी कथा का लाभ बरेली के सभी रसिक जनो को प्राप्त हुआ था। आज की कथा में सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा, रेनू छाबड़ा, कंचन अरोरा, नीलम लुनियाल, नेहा आनन्द, सीमा तनेजा, अनीता बजाज, अनीता खनिजों, संगीता लूथरा, सुनीता खुराना, चांद खुराना, बाला साहनी, प्रवेश कोचर आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!