Categories: Bareilly NewsNews

कायस्थ महासभा ने मनाया बिग-बी और लोकनायक का जन्मदिन

बरेली। कायस्थ महासभा की महानगर इकाई ने रविवार को दो महानायकों जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ मनाया। ये दो हस्तियां हैं फिल्म इण्डस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और लोकनायक जय प्रकाश नारायण। कार्यक्रम का आयोजन यहां अजमेरा इंस्टीट्यूट के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद दोनो महान व्यक्तित्वों के जीवन पर विस्तार से चर्चा की गयी। लोकनायक जय प्रकाश के भारत के इतिहास में योगदान की चर्चा करते हुए अध्यक्ष तरुण सक्सेना ने आपातकाल की याद दिलायी। कहा-हालांकि मेरा जन्म आपातकाल के बाद का है लेकिन जो दादाजी और पिताजी बताया वास्तव में बड़ा ही भयावह दौर रहा होगा।
मैंने विभिन्न मीडिया के माध्यम से आपातकाल पर डाक्यूमेण्ट्री देखी और आलेख पढ़े हैं। ऐसे में जयप्रकाश नारायण द्वारा इंदिरा गांधी को सत्ता से हटाने के लिए किया गया आंदोलन भारत के इतिहास में अद्वितीय भूमिका रखता है।

बाॅलीवुड के शहंशाह बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन के देश को योगदान पर प्रकाश डाला महासचिव सचिन श्याम भारतीय ने। उन्होंने सौदागर से लेकर शोले, मर्द, शहंशाह, बागवान, पा, भूतनाथ तक तमाम फिल्मों में निभाये किरदारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन द्वारा की गयी एंकरिंग को छोटे पर्दे पर मिसाल बताया। उन्होंने समाज के युवाओं 73 साल के युवा बिग-बी से प्रेरणा लेने की अपील की।

इसके बाद एडवोकेट अनूप सक्सेना, मीडिया प्रभारी मनोज सक्सेना, उपाध्यक्ष कमलकांत सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अरविन्द सक्सेना, सुरेन्द्र सक्सेना, शुभम सक्सेना, गौरव सक्सेना, जीतू सक्सेना, हर्ष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago