The Voice of Bareilly since 2010

धूमधाम से निकली राम बारात, जमकर बरसा रंग

बरेली में होलीबरेली। शहर में होली पर निकलने वाली परम्परागत राम बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गयी। इस राम बारात में लोग “रंगों से मोर्चा” खेलते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने श्रीराम बारात का स्वागत किया। होली पर शहर में लोगों ने जमकर होली खेली। पूरे शहर की सड़कें रंगों से सराबोर हो गयीं।

बड़ी बमनपुरी स्थित श्रीनृसिंह मंदिर से निकलने वाली यह राम बारात बिहारीपुर ढाल, नावल्टी चौराहा, सिकलापुर, कालीबाड़ी, श्यामगंज होते हुए आलमगिरि गंज से कुतुबखाना, किला होते हुए वापस नृसिंह मंदिर पर सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह ईश्वर के स्वरूपों को रंग लगाकर आरती की। राम बारात में शामिल मोर्चा टीमों ने जमकर रंग बरसाया।

कोतवाली पर श्रीराम बारात का विशेष तौर से स्वागत किया गया। यहां स्वागत करने वालों में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। यहीं पर एसएसपी और जिलाधिकारी ने भी राम बारात का स्वागत किया।

इस दौरान एक-दूसरे से गले मिलकर, गुलाल लगाकर लोग परस्पर होली की शुभकामनाएं भी देते रहे। इस राम बारात में रविवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहा। साथ हुरियारों के लिए पानी की कमी न हो, इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पानी का टैंकर चल रहा था।बरेली में होलीबरेली में होलीबरेली में होलीबरेली में होली

error: Content is protected !!