The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- विश्व शांति एवं कोरोना से मुक्ति के लिए हवन-पूजन एवं सामूहिक खिचड़ी भोज

बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली के तत्वावधान में विश्व शांति एवं कोरोना से मुक्ति के लिए शुक्रवार को हवन-पूजन एवं सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

पुरोहित हरीश डालाकोटी के निर्देशन में समिति के अध्यक्ष पीसी पाठक, महामंत्री भुवन पांडेय, मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा, तारा जोशी, डीडी बेलवाल, आनन्द सिंह भंडारी, भवानी जोशी, उमेश तिवारी, भूपाल सिंह बिष्ट, विपिन वर्मा आदि ने हवन-पूजन किया। तत्पश्चात सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र में किया गया।

खिचड़ी भोज में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगावार मुख्य अतिथि थे। साथ ही मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष केएम अरोरा, गुलशन आनन्द, भगवत सरन गंगवार, पूर्व मेयर सुप्रिया एरन आदि भी खिचड़ी भोज में शामिल हुए।

खिचड़ी भोज वितरण में देवेंद्र जोशी, रामेश्वर पांडेय, कमल कांत बेलवाल, भवानी दत्त जोशी, रमेश शर्मा, दिनेश पंत, डॉक्टर मनोज कांडपाल, रमा पाठक, दुर्गा जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

error: Content is protected !!