The Voice of Bareilly since 2010

एनई रेलवे के राजभाषा पखवाड़े की प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत

राजभाषा पखवाड़ा समारोहबरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर हिन्दी दिवस पर ’राजभाषा पखवाड़ा समारोह‘ का आयोजन किया गया। समारोह में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक तथा राजभाषा पखवाड़ा की प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीआरएम निखिल पाण्डेय ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

मंडल रेल प्रबंधक पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे पर सबसे पहले राजभाषा पखवाड़ा का शुभारम्भ इज्जतनगर मंडल पर किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रयोग के प्रति नई उमंग एवं चेतना का संचार होगा। इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजभाषा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंडल स्तर पर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए 12 अधिकरियों एवं 23 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है।

वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने हिंदी दिवस के अवसर पर रेल मंत्री पियूष गोयल का संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें रेलवे की वेबसाइटों पर सभी सामग्री को हिंदी में उपलब्ध कराने तथा सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया था। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजभाषा पखवाड़ा समारोह-2017 के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राजभाषा पखवाड़ा के अंतिम चरण में उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!