इफको में हिन्दी सप्ताह का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

बरेली। इफको की आंवला यूनिट में मनाए जा रहे हिन्दी सप्ताह का आज सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान इफको संयंत्र और केन्द्रीय विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। आज एक समारोह का आयोजन कर इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार वत्स रहे। प्रशासनिक भवन के सेमीनार हाल में किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि इफको के कार्यकारी निदेशक जी के गौतम ने प्रदान किये।

इस हिन्दी के दौरान विभागीय कार्य के दौरान प्रयोग होने वाली हिन्दी भाषा और शैली पर आधारित ‘‘हिन्दी सामान्य जानकारी‘‘ एवं ’’सुरक्षा जागरूकता में हमारी भूमिका’’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हिन्दी पर्याय, वर्तनी, टिप्पणी और वाक्य प्रयोग में इफको अधिकारियों ने प्रतिभा दिखाई।

हिन्दी को रोजगार से जोड़ना जरूरी : वत्स

समारोह को सम्बोधित करते हुए इफको के कार्यकारी निदेशक जीके गौतम ने बताया कि विभागीय कार्य के लिए हिंदी पर ज्यादा बल दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र के साथ हिंदी कहानियों की एक-एक पुस्तक भी भेंट की।

इन छात्र-छात्राओं ने ‘‘स्वच्छता की उपयोगिता एवं महत्व‘ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता बड़ी संख्या में भाग लिया था। केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार वत्स ने हिंदी के विकास के लिए इसे रोजगार से जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ए.के.शुक्ला, आर सी शर्मा, पॉली मजूमदार, सरोज टम्टा, एवं हिंदी राजभाषा एवं जनसंपर्क अधिकारी विनीत कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन आर पी सिंह ने किया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

51 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago