The Voice of Bareilly since 2010

जन जन के हृदय में हिन्दुत्व की अलख जगाने आ रहे हैं हिन्दू हृदय सम्राट डा. प्रवीण तोगणिया

Bareillylive : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल नाथ नगरी बरेली द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे “हिन्दू संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। “हिन्दू संवाद कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष हिन्दू हृदय सम्राट डा. प्रवीण भाई तोगड़िया रहेंगे जो हिन्दू जनमानस, मातृ शक्ति, किसानों एवं छात्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनको संबोधित करेंगे। उनके साथ ही राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम में हर हिन्दू मन रखने वाला व्यक्ति आमंत्रित हैं।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रेस वार्ता में रविन्द्र कुमार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार परिषद, सुदेश कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार परिषद, सोमिला अग्रवाल प्रांत अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला परिषद, राधा शर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद शशि लता जिला महामंत्री रा.महिला परिषद, तरुण कपूर महानगर अध्यक्ष रा महिला परिषद, सोनी सक्सेना महानगर उपाध्यक्ष, प्रवीन लता महानगर महामंत्री, रा व्यापार परिषद से भरत अग्रवाल, संजय शर्मा, कर्नल पंकज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, कमल कश्यप नगर अध्यक्ष रिठौरा रा बजरंग दल, कृष्णा मौर्य, देवेन्द्र ठाकुर तहसील मंत्री रा. बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद से डॉ. अन्जना राठौर, अनीता सोलंकी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!