The Voice of Bareilly since 2010

सूने पड़े चित्रगुप्त चौक को हिंदू सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने किया रोशन

Bareillylive : हिंदू सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्री चित्रगुप्त चौक पर दीप जलाकर आतिशबाजी की और मिठाइयाॅं बांटकर दीपावली मनाई। हिंदू सेना संगठन के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना आरव ने बताया कि नाथ नगरी में कायस्थ समाज के जनक श्री चित्रगुप्त भगवान को समर्पित श्री चित्रगुप्त चौक स्थापित है उन्होंने कहा हांलांकि श्री चित्रगुप्त भगवान केवल कायस्थ समाज के ही नहीं अपितु समस्त प्राणियों के लिए पूजनीय हैं क्योंकि उन्हीं के पास संपूर्ण सृष्टि का लेखा जोखा रहता है। यहाॅं पर कायस्थ समाज का प्रतीकात्मक स्वरूप कलम दवात भी स्थापित है लेकिन दीपावली जैसे महापर्व पर इस चौराहे पर किसी प्रकार की सजावट या प्रकाश की व्यवस्था ना तो प्रशासन द्वारा की गई और ना ही किसी अन्य के द्वारा की गई परंतु हमें जैसे ही इस विषय में पता चला तो हम तुरंत अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ यहाॅं सजावट करने पहुंचे लेकिन यहाॅं पर किसी भी प्रकार का बिजली आपूर्ति भी नहीं थी इसलिए झालरें नहीं लगाई जा सकीं और यहां पर बहुत गंदगी भी थी इसलिए सर्वप्रथम हम सबने मिलकर पहले इस स्थान को स्वच्छ किया और उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने यहाॅं दीप जलाकर आतिशबाजी करके और महिला पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर दीपावली का उत्सव मनाया। उन्होंने बताया कि जब हमनें फेसबुक पर ये दुर्व्यवस्था लाइव की तब नगर निगम प्रशासन के कुछ लोग आये और व्यवस्थायें सही करने में जुटे, फिलहाल कार्य चालू है।

कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री अतुल जौहरी, मंत्री अनुराग सक्सेना, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी सक्सेना, महामंत्री ऋचा सक्सेना, मीडिया मंत्री पूजा सक्सेना, अग्रिमा सक्सेना आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!