The Voice of Bareilly since 2010

अनाथालय में बच्चों के साथ उल्लास और उमंग से मनाई होली                          

अनाथालय में बच्चों के साथ उल्लास और उमंग से मनाई होली।

बरेली : मानव सेवा क्लब ने बुधवार को आर्य समाज अनाथालय में बच्चों के साथ होली का पर्व बड़े ही उल्लास-उमंग के साथ मनाया। उनके साथ होली खेलकर खुशियां बांटीं। अबीर-गुलाल लगाया। माला पहनते ही उनके चेहरे खिल उठे। उन्हें जब पिचकारियां बांटी तो उनकी खुशियां कई गुना बढ़ गईं।

इस अवसर पर इन्द्र देव त्रिवेदी ने होली का गीत सुनाया। बच्चों ने होली के गीत पर नृत्य करके धमाल मचाया। उन्हें उनकी मनपसंद की चीजें खिलाकर सभी को बहुत आत्मसंतुष्टि मिली। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्योहार को अनाथालय के बच्चों के साथ मनाकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।

इस दौरान सीएस अंकित अग्रवाल, कल्पना सक्सेना, निर्भय सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इन्द्र देव त्रिवेदी, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!