Categories: Bareilly NewsNews

सिंचाई मंत्री के गांव में जमकर खेली गुलाल व फूलों की होली

आंवला। कैबिनेट मंत्री सिंचाई धर्मपाल सिंह के पैतृक गांव गुलड़िया गौरीशंकर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद समेत जिले भर के नेताओं ने जनता के साथ जमकर गुलाल और फूलों से होली खेली।

इस अवसर पर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि काम न करने वाले व भ्रष्ट कर्मचारी अपनी मानसिकता बदल लें। योगी राज में जनता जर्नादन है, जनता के कार्य प्राथमिकता में होने चाहिए। रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी मुझे दें। उन पर कार्यवाही की जाएगी। कहा कि क्षेत्र को अब नेशनल व रातकीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बताया कि प्रदेश में विलुप्त हो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम मे अरिल नदी इस वर्ष के अंत तक सदानीरा बन जाएगी।

क्षेत्रीय सांसद धमेन्द्र कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की चारो ओर प्रसंशा हो रही है। हम निरन्तर एक के बाद एक प्रदेश जीतते जा रहे हैं। आगामी लोकसभा में हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। आज मोदी का डंका पूरे संसार में बज रहा है।

यह रहे मौजूद

जिलाअध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर, सुधीश पाण्डेय, उषा सतीजा, आंवला नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, सुरेश पाण्डेय, राकेश मोहन त्यागी, आईपी वर्मा, योगेश माहेश्वरी, सुदेश पाल सिंह, कुलदीप सिंह, गांधी महाराज आदि।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago