The Voice of Bareilly since 2010

होली मिलनः रेडिसन में मीडिया कर्मियों संग जमकर मस्ती, खेली गई फूलों की होली

Holi-Celebration-at-hotel-radisson-Bareilly

बरेली @BareillyLive. पाँच सितारा होटल रेडिसन ने प्री होली सेलिब्रेशन के तहत शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के साथ धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित किया। होटल एमडी मेहताब सिद्दीक़ी की अध्यक्षता में हुए इस होली मिलन समारोह में जमकर मस्ती की गयी। सबने डान्स किया और फूलों की होली खेली।

होली मिलन समारोह का शुभारम्भ सभी को गुलाल का तिलक लगाकर की गयी। परस्पर गले मिले और होली गीतों की धुन पर लोग जमकर थिरके। साथ ही फूलाें की होली खेली गयी। आयोजन में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। आरएमएस ग्रुप सदस्यों ने रंग-बिरंगे फूल और अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनायी।

इस दौरान एमडी मेहताब सिद्दीक़ी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक है। होली के उत्सव से हमारे अंदर मेलजोल से रहने की भावना पुष्पित होती है। कहा कि हर्ष की बात है कि इस कार्यक्रम में हर धर्म के लोग मौजूद हैं। आयोजन जीएम हर्षित उप्पल की देखरेख में किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान एमडी मेहताब सिद्दीक़ी ,जीएम हर्षित उप्पल,मीडिया प्रभारी आमित एन शर्मा व स्टाफ़.

इससे पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में एमडी मेहताब सिद्दीक़ी ने बताया कि उनका उद्देश्य बरेली के लोगों को मुम्बई के पांच सितारा जैसी सुविधाएं मुहैया कराना है। बताया कि होटल रेडिसन में शनिवार को ‘ रंग बरसे ‘ होली के रंग रेडिसन के संग पेड कार्यक्रम आयोजित किया है। जो सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। इसमें लोग जमकर होली की मस्ती कर सकते हैं।

इस दौरान जीएम हर्षित उप्पल,मीडिया प्रभारी अमित नारायण शर्मा, जीएम सेल्स प्रांजल सचदेवा, ऑपरेशन मैनेजर ज़ाकिर,सिक्योरिटी डायरेक्टर तनवीर हसन सहित ग़्रुप स्टाफ़ उपस्थित रहा ।

error: Content is protected !!