The Voice of Bareilly since 2010

होली मिलन में जमकर खेली फूलों की होली                           

Bareilly News, Bareilly Live, Flowers Holi, Holi Milan Celebrations, Holi 2022, Bareilly Ki Holi, Holi, Holi Programs, Holi Milan, बरेली समाचार, बरेली लाइव, फूलों की होली, होली मिलन समारोह, होली 2022, बरेली की होली, होली, होली कार्यक्रम, होली मिलन,

बरेली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आज रविवार को मिनी बाइपास स्थित एक बारातघर में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं और पुरुषों ने जमकर फूलों की होली खेली।

कार्यकम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। भगवान चित्रगुप्त की वंदना सुधा सक्सेना, पुष्पलता सक्सेना और विनीता सक्सेना ने प्रस्तुत की। सभी का स्वागत महासभा के प्रदेश प्रभारी वाईसी सक्सेना ने किया। संचालन प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष सदस्य सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। होली गीतों के रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ शकुन सक्सेना के “उड़ा गुलाल होली में” की जोरदार प्रस्तुति से हुआ। बीना सक्सेना ने “ब्रज में होली खेलन रसिया” सुनाकर सबका मन मोह लिया। सत्येन्द्र सक्सेना और पुष्पलता ने भी होली के गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।

सभी को पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीतू सक्सेना, विशिष्ट अतिथि मनोज सक्सेना, पवन सक्सेना, वाईसी सक्सेना और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बांटे। आभार प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह भटनागर ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!