Bareilly News

औरत हूँ पर तुम्हारी गुलाम नहीं हूँ, कविता ने झिंझोड दिये दर्शक, मिला सम्मान

बरेली लाइव। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी भवन में 15 वें सीमा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की प्रतिष्ठित कवयित्री सुश्री शिल्पी सक्सेना और सुश्री लवी सिंह को 15 वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान उनकी उल्लेखनीय और श्रेष्ठ रचनाओं के लिए दिया गया। कार्यक्रम में विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक अंक का विमोचन भी किया गया। उक्त नारी विशेषांक में नारी के विभिन्न पहलुओं पर रचनायें प्रकाशित की गयी हैं। सम्मान के कार्यक्रम में शिल्पी सक्सेना और लवी सिंह को हार, शाॅल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष गीतकार रमेश गौतम, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि शायरा सिया सचदेव, डाॅ. कविता अरोरा, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा एवं महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र का वाचन रोहित राकेश और इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। सम्मानित कवयित्री शिल्पी सक्सेना ने अपनी रचना में ‘‘सोने सी थी पावन धरती, हवा में थी शीतलता’’ सुनायी तो श्रोताओं ने खूब तालियां बजायीं। सम्मानित कवयित्री लवी सिंह ने जब अपनी रचना ‘‘हाँ औरत हूँ पर तुम्हारी गुलाम नहीं हूँ, जो आ जाऊँ चंद मीठी बातों में, इतनी भी नादान नहीं हूँ।’’ पर बहुत वाह वाही लूटी।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। माँ शारदे की वंदना सत्येन्द्र सक्सेना ने बड़े ही मोहक ढंग से प्रस्तुत की। वंदे मातरम् श्रीमती शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना और गिरीश परमार ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने किया। सभी का स्वागत और संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ क्लब के सदस्य निर्भय सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल, अजय कुमार, धर्मदेव शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, सत्या शर्मा, अभय भटनागर, श्रीमती संध्या सक्सेना, ए.एल.गुप्ता, मुकेश सक्सेना, डाॅ. सुरेश रस्तोगी, अराव सक्सेना आशु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago