May 17, 2024

The Voice of Bareilly

आई.सी.एस.आई.ने किया सम्मान समारोह, कर्मशील महिलाएं हुईं सम्मानित

BareillyLive : भारत सरकार के कारर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आई. सी. एस. आई.) की बरेली शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें श्रीमती अमिता अग्रवाल डायरेक्टर फन सिटी, पायल जैन अधिकारी रीजनल ऑफिस बैंक ऑफ बरोड़ा, अंबिका अनिमेष पांडे ब्रांच मैनेजर सी ए आर आई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, खुशबू सिंह असिस्टेंट मैनेजर रीजनल ऑफिस यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, नेहा वर्मा अधिकारी रीजनल ऑफिस बैंक ऑफ बरोड़ा, समेत कई महिला कंपनी सचिव को शहीद की बेटी सर्टिफिकेट, मोमेंटो, अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित करके तथा सभी अतिथियों का स्वागत चंदन का टीका और फूलों के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता अग्रवाल डायरेक्टर फन सिटी ने कहा कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने महिलाओं का सम्मान कर प्रशंसनीय कार्य किया है उनको उनके लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में महिलाएं आज ज्यादा सक्षम है अब महिलाएं अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना जानती है। शाखा के अध्यक्ष सी. एस. अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज सम्मानित होने वाली महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान महिलाओं को सम्मानित कर अभिभूत है।

शाखा की सचिव सी.एस. फैज़ा आमिर ने सभी का स्वागत किया और महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश व प्रदेश महिला सशक्तिकरण की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। पूर्व अध्यक्ष सी.एस. प्रिया अग्रवाल ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी औऱ बताया कि अब काफी महिलाएं पूर्ण विश्वास के साथ अपना उद्योग लगाने में आगे आ रही है।

सी.एस. गुरप्रीत कौर ने प्रोटेक्शन ऑफ वूमेन फ्रॉम सेक्सुअल हरासमेंट एक्ट 2013 के अंतर्गत महिलाओं के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि यह अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए एवं लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए एक बेहतरीन कदम है। सी.एस. सीमा सिंह एवं सी.एस.काव्या सिंघल ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि हाल के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल उद्यमियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत है, जो लगभग 80 लाख है। उन्होंने बताया की महिला उद्यमियों मे गतिशीलता का अभाव होता है। महिलाएँ अक्सर एक उद्यम को छोड़कर दूसरे उद्यम को अपनाने की जोखिम नही उठा पाती है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने मे भी कतराती है। सामान्यतया महिला उद्यमी अपने व्यवसाय या उद्योग संचालन के लिए अपने पति, पुत्र, भाई, रिश्तेदार या पुरूष अधिकारियों की सलाह पर निर्भर रहती है।

पायल जैन, अधिकारी रीजनल ऑफिस बैंक ऑफ बरोड़ा, अंबिका अनिमेष पांडे ब्रांच मैनेजर सी ए आर आई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, खुशबू सिंह असिस्टेंट मैनेजर रीजनल ऑफिस यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, नेहा वर्मा अधिकारी रीजनल ऑफिस बैंक ऑफ बरोड़ा ने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं के लिए उपलब्ध अपार संभावनायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने अपने बैंकों में उपलब्ध महिलाओं के लिए विभिन्न लोन संबंधित स्कीम के बारे में बताया। कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की 22 महिला सदस्य सी.एस. निधि अग्रवाल , सी.एस. प्रिया अग्रवाल, सी.एस. रिशु सिंघल, सी.एस. जसप्रीत कौर, सी.एस. गुरप्रीत कौर, सी.एस. सीमा सिंह, सी.एस. काव्या सिंघल, सी.एस. फैजा आमिर, सी.एस. नेहा अरोड़ा, सी.एस. हर्षिता शर्मा , सी.एस. स्वाति वैश्य, सी.एस. जेबा खान, सी.एस. दीपिका जागरानी, सी.एस निहारिका अग्रवाल, सी.एस प्रियंका मिश्रा, सी.एस निहारिका सिंह, सी.एस नैंसी गुप्ता, सी.एस सोनाक्षी अग्रवाल, सी.एस रुचिता अग्रवाल, सी.एस मानसी अग्रवाल, सी.एस निकिता टंडन, सी.एस तनुजा यादव को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में आई. सी. एस. आई बरेली शाखा के उपाध्यक्ष सी.एस मोहित भाटिया, कोषाध्यक्ष सी.एस. नेहा अरोरा गुलाटी, प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन सीएस शरद टंडन, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष सी.एस. सागर अग्रवाल, सी.एस. मो. खिज़र अली खान, पूर्व अध्यक्ष सी.एस. मनोज अग्रवाल, सीएस निधि अग्रवाल, सी.एस. मोहम्मद वसीम खान, सी.एस. ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ट सदस्य सी.एस अजय खंडेलवाल, सीएस रोनित गुप्ता, सी.एस क्षितिज टण्डन, सी.एस अंकित, सी.एस देवांग खंडेलवाल, सी.एस शिवम ग्रोवर, सी.एस निमित्त अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग किया जिनमें मुख्य रूप से कोमल अग्रवाल, शिखर रस्तोगी, रवि कुमार, अमीषा गोयल, प्रियांशु वर्मा, टीना, महक अरोड़ा, नेहा, संजय गंगवार, वासु मेहरा, सरोज कुमारी, श्रुति, शिवांग, दिव्यांशी, राहुल अरोड़ा, मनित कोर, परितोष मित्तल, चैतन्य रस्तोगी आदि मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव सी.एस. दीपिका जागरानी ने दिया।