The Voice of Bareilly since 2010

Iffco में संरक्षा सप्ताह : कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिलायी उपाय पालन की शपथ

इफको में संरक्षा सप्ताह :आँवला। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटि यानि इफको की आँवला इकाई में इन दिनों राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। आयोजन के तीसरे दिन मंगलवार को सेमिनार हाल में संरक्षा निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका विषय रहा ‘संविदाकार और उनके कर्मचारियों की संरक्षा में क्या भूमिका है, उनको किन -किन संरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए‘। महाप्रबंधन्धक ने संरक्षा उपायों के पालन की शपथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिलायी।

राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की शुरुआत इफको पॉल पोथन नगर से सुबह तड़के रन फॉर हेल्थ के साथ हुई। इसके बाद वरिष्ठ महाप्रबन्धक जी.के. गौतम ने फायर सेफ््टी भवन पर इफको के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाकर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबन्धक श्री गौतम ने कहा कि यह गर्व की बात हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों और संरक्षा के मानकों को सदैव इफको आंवला इकाई पालन करती है। इसी वजह से इफको को राष्ट्रीय स्तर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इसके लिए उन्होंने इफको कर्मियों को बधाई दी।

इफको में संरक्षा सप्ताह :आयोजित की गयी विभिन्न प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम के आयोजक उप-प्रबंधक एन पी राव ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसमें फायर ड्रिल, वाद- विवाद प्रतियोगिता, संरक्षा स्लोगन एंव चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा दो से 10 तक तीन वर्गो में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया है।

कार्यक्रम में आंमत्रित इफको के महाप्रबन्धक आई.सी. झा, राकेश पुरी, अतुल गर्ग, एस सी गुप्ता, वेंकट एस.के., के.के. सिंह, पी.के. दत्ता, ए.के. बैनर्जी सहित फायर एण्ड सेफ््टी विभाग से ए.के. पाण्डेय, संजीव सक्सेना शामिल हुए। कार्यक्रम में ऑफीसर्स एसोसिएशन के महामंत्री रामसिंह एंव अध्यक्ष हरीश रावत सहित इफको के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!