Bareilly News

इफको आंवला इकाई ने किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को बांटे कंबल

आंवला (बरेली)। कुहासे भरी हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से निजात दिलाने के लिए किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को इफको आंवला इकाई ने शुक्रवार को कंबल बांटे। पॉल पोथन नगर स्थित गोल्डन जुबली पार्क में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद जिन्होंने जरूरतमंद लोगों को ये कंबल प्रदान किए।  

इस अवसर पर आंवला इकाई के कार्यकारी निदेशक आईसी झा ने कहा कि विश्व की विशालतम किसानों की सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) हमेशा किसानों की जरूरतों का ख्याल रखती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक राकेश पुरी, कारखाना प्रबंधक एके शुक्ला, अधिकारी संघ के महामंत्री राम सिंह समेत बड़ी संख्या में इफको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद मणि रतूड़ी ने किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago