The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly : भुता के जंगल मे पकडी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार-हथियार बरामद

bareilly crime

BareillyLive. फरीदपुर। तहसील क्षेत्र के विकासखंड भुता के जंगल में पुलिस को अवैध शस्त्र फैक्टरी की सूचना मिली। वहां थाना पुलिस ने छापा मारते हुए दो तमंचा एक पौवा सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन एक भागने में सफल रहा।

थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तां में से एक रामअवतार पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। दिलबाग सिंह पर 7 मुकदमें और हंसप्रीत पर दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह, देवेंद्र सोलंकी, जयदीप, अंकित कुमार, जयसर, पंकज कुमार और चालक श्यामवीर सिंह के प्रयास से थाना भुता पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर एवं विलास नगर के जंगल में झाले से संचालित हो रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारकर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए दो आदत तमंचा और एक पौवा सहित कारतूस बरामद किए हैं।

error: Content is protected !!