Bareilly News

Bareilly News : सरकारी जमीनों पर कब्जे – तालाब में बनायी दुकान तो रास्ते पर बना लिये मकान

आंवला (बरेली)। आंवला में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसे जहां मौका मिल रहा है, सरकारी जमीन पर कच्चा-पक्का निर्माण कर ले रहा है। इन कब्जों के लिए नित नये तरीके अपनाये जा रहे हैं। इन तरीकों से किसी की जान तक पर बन आये लेकिन इन कब्जेदारों को कोई मतलब नहीं है। तहसील के लेखपालों ने कई मामलों में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ पी0पी0एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज कराये हैं।

कब्जा 01- सार्वजनिक प्लॉट पर कब्जा

पहला मामला तहसील क्षेत्र के गांव भीमपुर कहा है। यहां के निवासी रामऔतार ने थाना आंवला में तहरीर देकर बताया है कि उसके मकान के बराबर में सार्वजनिक जगह है। गांव के ही कुछ लोगों ने अबैध तरीके से दीवार के बराबर गड्ढा कर दिया है और दीवार के सहारे कूडा डालना शुरू कर दिया है। इससे संक्रामक रोग पैदा हो रहे हैं और वारिश का पानी भरने से दीवार में वाल आ गया है। इससे मकान गिरने की आशंका है।
रामऔतार ने बताया कि जब उसने उन लोगों से कहा तो उन्होंने गडढा पाटने से मना कर दिया और झगड़ा करने पर उतारू हो गये। रामऔरतार ने कहा है कि वह अपने मकान में बच्चों के साथ रहता है। यदि दीवार गिरी तो उसके परिवार को जान का खतरा हो सकता है। उसने कानूनी कार्यवाही करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

कब्जा 02- खलिहान पर कराया कच्चा-पक्का निर्माण

क्षेत्र रामनगर के हल्का लेखपाल महेन्द्र पाल ने थाना आंवला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम रामनगर में जमीन खलिहान के रूप में अभिलेखां में दर्ज है। इस भूमि पर 1875 बर्ग मीटर क्षेत्रफल पर डालचन्द पुत्र हेतराम निवासी पुन्नापुर मजरा रामनगर द्वारा कच्चा पक्का मकान बनाकर अबैध कब्जा कर लिया है। बची हुई भूमि पर नींव लगाली है। जब कब्जा हटाने के लिये कहा गया तो उन्होंने कब्जा गाली गलौज देकर भगा दिया। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है और लोक सम्पत्ति को क्षति पहुंची है।

कब्जा 03- मनौना में तालाब पर कब्जा

एक अन्य लेखपाल अनमोल मिश्रा ने भी मुकदमा पंजीकृत कराया है। उन्होंने बताया कि गांव मनोना में सरकारी भूमि अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है जो कि ग्राम सभा की सम्पत्ति है। उक्त भूमि पर नरेन्द्र पुत्र सूरजपाल सिहं निवासी मनोना द्वारा तालाब की सीमा के अन्दर 100 वर्गफीट में दुकान का निमार्ण कर लिया है। इससे ग्रामसभा सम्पत्ति को काफी क्षति हो रही है। ये सार्वजनिक उपयोग की भूमि है।

कब्जा 04- कृषि एवं बंजर भूमि पर पक्का निर्माण

लेखपाल राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि गांव मझौआ में राजस्व अभिलेखों में कृषि योग्य बंजर के रूप में दर्ज भूमि इस पर आलेहसन पुत्र अलाउददीन ने पक्का निमार्ण नींव भरकर कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जा हटाने को कहा गया परन्तु उस पर कोई असर नहीं हुआ। लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है।

कब्जा 05 – सिहोलिया में रास्ते पर बना लिये पक्का मकान

लेखपाल राजेश सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराया है कि गांव सिहोलिया में राजस्व अभिलेखों में जो भूमि रास्ते के रूप में दर्ज है उस पर राजपाल पुत्र रामसिंह निवासी सिहोलिया ने पक्का मकान का निमार्ण किया हुआ है। इसी गाटे पर वन्नेशाह पुत्र नन्हें शाह ने भी पक्का निर्माण तथा सुल्तान पुत्र सुलेमान ने नींव भरकर अबैध कब्जा कर रखा है। इनसे अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया परन्तु उक्त लोगो ने अबैध कब्जा नहीं हटाया। ऐसे में कार्रवाई की जाये।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago