The Voice of Bareilly since 2010

केशव प्रसाद मौर्य ने PM MODI के जन्मदिन पर बरेली में लगाई झाड़ू,दिया यह सन्देश

बरेली : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बरेली शहर में सफाई अभियान चलाकर बरेली वासियों को स्व्च्छता का सन्देश दिया। गौरतलव हैं आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मना रहा हैं। सभी देशवासी अपनी अपनी तरह से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे रहा हैं वही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पं के जन्मदिन पर शहर की सड़कों और गलियों में झाड़ू लगाई, स्व्च्छता का सन्देश दिया। केशव ने कहा कि शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें हम सब सहयोग करें।
केशव प्रसाद मौर्य करीब नौ बजे बरेली पहुंचे। वह सीधे हरुनगला के वार्ड नंबर 16 में पहुंचे। वहां उन्होंने सड़को और नालियों की सफाई की। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वो अपना मन, घर और शहर साफ रखें। सफाई अभियान के बाद वह कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दो अक्टूबर तक शहर और देहात में सफाई अभियान चलाएं। केशव प्रसाद मौर्य के सामने जिला अस्पताल का मामला भी उठा। जिला अस्पताल में पिछले दिनों भाजपाइयों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था।

error: Content is protected !!