The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण लड़की के घरवालों ने करीब 6 महीने पहले उसकी शादी बिना उसकी मर्जी की कहीं और कर दी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

युवक और युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। लड़की शादी के बाद की पहली होली मनाने मायके आई हुई थी। बुधवार को सुबह दोनों के शव गांव के बाहर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गंव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगो घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से जहर के सबूत मिले हैं।

error: Content is protected !!