बरेली : जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में ऑक्सीजन पाइप लीक,मरीजों में भगदड़

बरेली : जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार की सुबह हड़कंप मच गया। वहां भर्ती 8 माह की बच्ची का ब्लड सैम्पल लिया जा रहा था। इसी दौरान बेड पर लगे ऑक्सीजन पाइप से अचानक ऑक्सीजन लीकेज शुरू हो गई।

अस्पताल में हड़कंप मच गया। तत्काल नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज सिस्टर डेज़ी ने सभी बच्चों और उनके परिजनों को बाहर निकाला।सिस्टर ने लीकेज की जगह अपना हाथ रखकर ऑक्सीजन लीक होने से रोक दिया। सूचना मिलते ही स्टाफ और लोग जुट गए। तत्काल ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई बंद की गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

अस्पताल में भर्ती बच्चे सुरक्षित:सीएमएस डॉ केएस गुप्ता

सीएमएस डॉ केएस गुप्ता ने बताया कि वहां 32 बच्चों का इलाज चल रहा है । गैस का प्रेशर अधिक होने या मशीन में लगी वाल कमजोर होने की वजह से ऑक्सीजन लीक हुई है। सभी मशीनों को फिर से चेक कराया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती बच्चे सुरक्षित हैं और उनका इलाज शुरू हो गया है।

साभार हिन्दुस्तान
bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago